Skip to main content
टोल फ्री नम्बर
1800 30 30 -सभी के लिए
टोल फ्री नम्बर-18002031911- सिर्फ पेंशनरों के लिए
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
1930
 

सेंट एग्री फार्म हाउस योजना

उद्देश्य

कृषि फार्म हाउस के निर्माण, मरम्मत, नवीनीकरण और विस्तार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना

पात्रता

- वर्तमान और नए उधारकर्ता जिनके पास 5 एकड़ सिंचित या 10 एकड़ असिंचित भूमि हो। - वार्षिक आय 3.00 लाख या उससे अधिक हो। - किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था के चूककर्ता  न हों।

ऋण की सीमा

- पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर, परियोजना लागत का अधिकतम 80% - न्यूनतम 2 लाख और अधिकतम 25 लाख। - मरम्मत/नवीनीकरण/विस्तार के लिए अधिकतम 5 लाख।

मार्जिन

परियोजना लागत का 20%

ब्याज दर

प्रचलित कृषि ऋण ब्याज दर के अनुसार

चुकौती अवधि

अधिकतम 15 वर्ष, जिसमें अधिकतम 18 महीने की मोरेटोरियम अवधि शामिल है

प्रतिभूति

प्राथमिक प्रतिभूति : वित्तपोषित परिसंपत्तियों पर बंधक/प्रभार

अतिरिक्त प्रतिभूति

- बैंक के साथ पहले से बंधक रखी गई भूमि पर प्रभार का विस्तार। - प्रभारित भूमि पर वर्तमान और भविष्य की फसल तथा पशुधन का दृष्टिबंधक

गारंटी

5 लाख से अधिक के ऋण के लिए व्यक्तिगत गारंटी आवश्यक