Skip to main content
टोल फ्री नम्बर
1800 30 30 -सभी के लिए
टोल फ्री नम्बर-18002031911- सिर्फ पेंशनरों के लिए
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
1930
 

श्री कल्याण कुमार

श्री कल्याण कुमार

का संक्षिप्त परिचय

 श्री कल्याण कुमार दिनांक 30 सितम्बर, 2025 से सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 से 30 सितम्बर, 2025 तक वे पंजाब नेशनल बैंक में कार्यपालक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

• श्री कल्याण कुमार ने राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालयपूसा से विज्ञान में स्नातकोत्तरइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकर्स के सर्टिफाइड एसोसिएट सदस्य (सीएआईआईबी)भारतीय बैंकिंग एवं वित्त संस्थान (आईआईबीएफ) से ट्रेड फाइनेंसएसएमई फाइनेंसआईटी सुरक्षाकेवाईसी-एएमएल की उपाधि प्राप्त की है।

 • श्री कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक की दो सहायक कंपनियोंपीएनबी गिल्ट्स लिमिटेड तथा पीएनबी कार्ड्स एंड सर्विसेज लिमिटेडके बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में सेवाएँ दी हैं। वे मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नामित सदस्य हैं। श्री कुमार आईआईएफसीएल के बोर्ड में एससीबी के नामित निदेशक तथा निब्सकॉम के बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

 • पंजाब नेशनल बैंक में कार्यपालक निदेशक के रूप में उन्होंने मुख्य व्यवसायिकसहयोगी तथा नियंत्रण कार्यों में लाभ एवं हानि की उपलब्धि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी उत्तरदायित्यों का निर्वहन किया।

 • उन्होंने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशनकार्ययोजना प्रबंधनआर्थिक परामर्शडेटा एनालिटिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता के माध्यम से समग्र व्यवसाय वृद्धि हेतु बैंक की विजन एवं कार्ययोजना का नेतृत्व किया। उन्होंने मानव संसाधन रूपांतरण कार्यक्रम पीएनबी उड़ान’ का मार्गदर्शन कियाजो प्रत्येक कर्मचारी की भूमिकाओं एवं अपेक्षाओं को स्पष्ट करते हुए सुव्यवस्थित और मापनीय केआरए निर्धारित करता है। उन्होंने व्यवसाय अधिग्रहण एवं संबंध प्रभाग का भी नेतृत्व किया हैजिसका उद्देश्य कासा में वृद्धि तथा क्रेडिट कार्ड सहित आस्ति एवं दायित्व दोनों प्रकार के उत्पादों की मार्केटिंग के माध्यम से विकास को गति प्रदान करना है। श्री कुमार ने बैंक के वेल्थ मैनेजमेंट वर्टिकल का भी नेतृत्व कियाजहाँ तृतीय पक्ष उत्पादों के माध्यम से शुल्क-आधारित आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

• ईएसजी लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुएश्री कुमार ने पीएनबी पलाश’ नामक गो-ग्रीन पहल की शुरुआत की। इसके अंतर्गत अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा वृक्षारोपण अभियानडिजिटल प्रतियों एवं जैव-अपघटनीय फोल्डरों का उपयोगऊर्जाकागज एवं जल संरक्षण के उपायकार पूलिंग इत्यादि जैसी विभिन्न पहलें प्रारंभ की गईं।

• श्री कुमार ने वर्ष 1995 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ग्रामीण विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रारम्भ की और 26 वर्षों से अधिक समय तक बैंक के विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की शाखाओं में शाखा प्रमुख के रूप में कार्य कियाजिनमें वीएलबी (अत्यंत बड़ी शाखाएं) भी शामिल हैं। उन्होंने स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। कॉरपोरेट कार्यालय में रहते हुएउन्होंने बैंक की बिज़नेस प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशनक्रेडिट समीक्षा व निगरानी तथा सतर्कता कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंततःउन्होंने बैंक में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में मानव संसाधन (एचआर) विभाग का नेतृत्व किया। आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सफलतापूर्वक विलय उनके मार्गदर्शन और नियंत्रण में संपन्न हुआ।

• श्री कुमार ने शीर्ष नेतृत्व विकास हेतु बैंक्स बोर्ड ब्युरो के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हावर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से एगॉन ज़ेंडर द्वारा आयोजित निदेशक विकास कार्यक्रम में भी भाग लिया है।