Skip to main content
टोल फ्री नम्बर
1800 30 30 -सभी के लिए
टोल फ्री नम्बर-18002031911- सिर्फ पेंशनरों के लिए
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
1930
 

श्री चन्द्रदीप कुमार झा

श्री चन्द्रदीप कुमार झा

 

संक्षिप्त परिचय

श्री चन्द्रदीप कुमार झा

सरकार नामित निदेशक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

 

श्री चन्द्रदीप कुमार झा (आईएसएस: 2000) भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर दो दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवाओं का समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) में सांख्यिकीय सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (एमओसीआई) तथा गृह मंत्रालय (एमएचए),  के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में कार्य करने का व्यापक एवं बहुआयामी अनुभव है।

 

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने डेटा विश्लेषण, समन्वय योजना निर्माण, पर्यवेक्षण, नीतिगत निर्धारण, अवसंरचना परियोजनाओं के विकास तथा निगरानी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता का दायरा सांख्यिकीय मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली में सुधार, व्यवसाय सुगमता, औद्योगिक विकास तथा प्रमुख सरकारी पहलों के क्रियान्वयन सहित अनेक क्षेत्रों तक विस्तृत है।

 

वे वर्तमान में इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के निदेशक मंडल में सरकार के नामित निदेशक, पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अंशकालिक सदस्य तथा मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई), गुरुग्राम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य भी हैं।