संक्षिप्त परिचय
श्री राजेश रंजन
शेयरधारक निदेशक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
श्री राजेश रंजन ने दिनांक 01 अगस्त, 2026 को बैंक के शेयरधारक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया.
श्री राजेश रंजन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने कला संकाय (अंग्रेज़ी साहित्य) में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। उन्हें विधि, मानव संसाधन, धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, सतर्कता प्रशासन, अनुपालन, आस्ति-देयता प्रबंधन/ कोषागार कार्य (एएलएम/टीएफ) तथा संबंधित क्षेत्रों में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध एवं बहुआयामी अनुभव प्राप्त है। अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
श्री राजेश रंजन वर्तमान में डीएमई डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे इफ्को-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के निदेशक मंडल में निदेशक तथा गेल (इंडिया) लिमिटेड में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं।
