सेन्ट समर्थ के माध्यम से वेतन संवितरण करने वाले नियोक्ताओं के लिए लाभ
नियोक्ताओं के लिए, निम्नलिखित अतिरिक्त सुविधाओं के साथ एक चालू जमा (सीडी) खाता खोला जाता है:
| क्रं. सं. | मद | विवरण |
|---|---|---|
| 1 | चालू जमा खाता | जीरो बैलेंस सीडी खाते की अनुमति है |
| 2 | चेक बुक | 300 नि:शुल्क चेक पन्ने प्रति वर्ष |
| 3 | डिमांड ड्राफ्ट / बैंकर्स चैक | प्रति तिमाही मुफ़्त 15 डीडी/बीसी चैक (प्रति दिन 5 लाख रुपये की सीमा) |
| 4 | एनईएफटी / आरटीजीएस | प्रति दिन 5 मुफ्त लेनदेन (प्रति दिन 5 लाख रुपये की सीमा) |
| 5 | स्थायी निर्देश | नि:शुल्क |
| 6 | भुगतान रोकने के प्रभार | नि:शुल्क |
| 7 | नकदी जमा | अपनी गृह शाखा में असीमित तौर पर निशुल्क |
| 8 | प्रोसेसिंग प्रभार | नियोक्ता फर्म के पार्टनर, प्रमोटर को प्रोसेसिंग शुल्क में 40% की छूट। |
