| अतिरिक्त दस्तावेजीकरण | चूंकि जमा की शर्तों में ही ग्रहणाधिकार कवर होता है. अत: अन्य किसी दस्तावेज (जैसे डीपी नोट, निरंतरता पत्र, छूट का पत्र, पुनर्ग्रहणाधिकार का पत्र आदि) की आवश्यकता नहीं, |
| देयों की समयावधि बढाने पर ब्याज दर | अधिकतम 55 दिनों तक की नि:शुल्क क्रेडिट अवधि के पश्चात 1.20% की दर से ब्याज प्रभारित होगा |
| एटीएम से नकद आहरण | ऋण सीमा (जमा राशि का 80% अधिकतम रू. 4,00,000/ के अधीन) तक 100% नकद आहरण की सुविधा उपलब्ध. नकद आहरण के मामले में “नि:शुल्क क्रेडिट अवधि” उपलब्ध नहीं होगी. नकद आहरण में आहरण की तारीख से ही 1.20% की दर से ब्याज प्रभारित होगा. इसके अलावा प्रति आहरण रू. 100/- का लेनदेन शुल्क भी लगाया जाएगा. |
| व्यक्तिगत दुर्घटना कवर | समूह बीमा योजना के अंतर्गत एकल/प्रथम जमाधारक को रू. 1,00,000/- (रूपये एक लाख मात्र) का व्यक्तिगत दुर्घटना कवर (मृत्यु होने पर) उपलब्ध है |
| वैधता अवधि | अस्पायर क्रेडिट कार्ड 3 वर्ष की अवधि के लिए वैध होगा. परिपक्वतापूर्ण आहरण/कार्ड देयों के समायोजन या ग्राहक की इच्छा पर जमा राशि की परिपक्वता अवधि के दौरान खाता बन्द करने पर अस्पायर कार्ड निरस्त हो जायेगा. |
| अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन | फेमा दिशानिर्देशों के अंतर्गत अनुमत है. |
| शुल्क तथा प्रभार | अनुलग्नक-II के अनुसार |
| अन्य परिचालनात्मक पहलू |
|
| अनिवासी भारतीय ग्राहक | अनिवासी भारतीय ग्राहकों के लिए वर्तमान में यह उत्पाद उपलब्ध नहीं है. तथापि, बैंक अनिवासी भारतीय ग्राहकों को उचित समय पर उत्पाद उपलब्ध करा सकता है. |
| अस्पायर क्रेडिट कार्ड की अधिक जानकारी के लिए तथा महत्वपूर्ण शर्तें एवं नियम के लिए | कृपया आपकी नजदीकी शाखा से संपर्क करें. |
1800 30 30 -सभी के लिए
टोल फ्री नम्बर-18002031911- सिर्फ पेंशनरों के लिए
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
1930
